रोग प्रतिरोधक क्षमता मानव शरीर में विभिन्न प्रकार के आंतरिक रोगो से मानव शरीर की रक्षा करता है। यह हमारे शरीर मे पाए जाने अति सूक्ष्म जीवाणुओ व कीटाणुओ से शरीर की रक्षा करते हैं । विभिन्न प्रकार के रोगो से मुक्ति पाने के लिए हमारे शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immunity power) की प्रचुरता होना अत्यंत आवश्यक है। आप अपना रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए नीचे दिए गए विभिन्न प्रकार के सुझावो का पालन कर सकते हैं । नियमित व्यायाम:- व्यायाम हमारे शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है । शरीर को स्वच्छ रखने मे व्यायाम अहम भूमिका निभाता है। व्यायाम हमारे शरीर के रक्त को स्वच्छ रखने मे मदद करता है, जिससे हमारे शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता मे वृध्दि होती है। हमे प्रातः काल व्यायाम करना चाहिए। पेय पदार्थ:- सभी लोग सुबह के समय चाय पीने के शैकिन होते है। परन्तु आप दूध के चाय का परहेज करे , ये शरीर को नुकसान पहुचाते है। आप हरी चाय (Green Tea) का सेवन करे। ...
Knowledge hub provides you information about education, knowledge, health related, motivation, knowledge about world etc.